रामपुर में बाइक चोरी करता युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

देवघर : रामपुर निवासी उमाकांत सिंह की बिना नंबर की ग्लैमर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया. मामले की सूचना पाकर पीएसआइ कुमार अभिषेक नगर थाना गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे. पकड़े गये युवक सहित ग्लैमर बाइक बरामद कर थाना लाया. इसके बाद नगर पुलिस ने पकड़े गये युवक […]

देवघर : रामपुर निवासी उमाकांत सिंह की बिना नंबर की ग्लैमर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने दबोच लिया. मामले की सूचना पाकर पीएसआइ कुमार अभिषेक नगर थाना गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे. पकड़े गये युवक सहित ग्लैमर बाइक बरामद कर थाना लाया.

इसके बाद नगर पुलिस ने पकड़े गये युवक सहित बरामद बाइक को रिखिया थाने की पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया. पूछताछ में पकड़े गयेयुवक ने अपना नाम करन सिंह व पता चितोलोढ़िया बताया. समाचार लिखे जाने तक रिखिया थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >