रिखिया के वृद्ध को चाकू दिखाकर बदमाश ने छीन ली पेंशन की राशि

देवघर : बुधवार को केनरा बैंक से रिखिया थाना क्षेत्र के वृद्ध जिलेबी हाजरा अपन वृद्धावस्था पेंशन की राशि खाते से निकालकर नीचे जैसे उतरा तो एक बदमाश ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया व पुरनदाहा इलाके में झाड़ी के पास चाकू दिखाकर पैसा छीन लिया. जिलेबी हाजरा ने बताया कि केनरा बैंक से […]

देवघर : बुधवार को केनरा बैंक से रिखिया थाना क्षेत्र के वृद्ध जिलेबी हाजरा अपन वृद्धावस्था पेंशन की राशि खाते से निकालकर नीचे जैसे उतरा तो एक बदमाश ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया व पुरनदाहा इलाके में झाड़ी के पास चाकू दिखाकर पैसा छीन लिया. जिलेबी हाजरा ने बताया कि केनरा बैंक से श्री हाजरा व उनकी पत्नी द्रोपदी देवी वृद्धावस्था पेंशन एक हजार व 1300 रुपये लेकर नीचे उतरे, उसके बाद दोनों टावर चौक की ओर जाने लगे.

तभी एक बाइक सवार व्यक्ति ने पूछा कि बाबा पेंशन कितना मिला तो जिलेबी ने बताया कि एक-एक हजार रुपये. इसी क्रम में उक्त व्यक्ति ने कहा कि आपको और पैसे मिलेगें मेरे साथ बैंक चलिये, उक्त व्यक्ति ने वृद्ध महिला को इंतजार करने को कहा व वृद्ध को बाइक पर लेकर चल दिया. बैंक पार हो जाने के बाद वृद्ध बीमार होने की वजह से चिल्ला नहीं पा रहा था व पुरानदाहा इलाके के एक सुनसान जगह पर चाकू दिखाकर 2300 रुपये छीन लिया. वृद्ध किसी तरह धीरे-धीरे वापस टावर चौक पत्नी के पास पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >