देवघर : बुधवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व देवघर विधायक नारायण दास ने देवघर में दो बड़ी योजनाओं का उदघाटन किया. इसमें 36 वर्षों से लंबित पड़े 62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जसीडीह पावर ग्रिड व 20 करोड़ की लागत से बालिका संप्रेक्षण गृह सह मल्टीपरपस हॉल का उदघाटन हुआ.
मौके पर सांसद डॉ दुबे ने कहा : केंद्र सरकार की पहल पर देवघर में राज्य का पहला बालिका सुधार सह संप्रेक्षण गृह तैयार हुआ है, इसमें बालिकाओं को सारी सुविधा मुहैया करायी जायेगी. बालिकाओं को कोचिंग व शिक्षा के साथ स्किल डेवलमेंट की ट्रेनिंग दी जायेगी.
इस कैंपस में एक ऐसा सुंदर माहौल मिलेगा, ताकि वो पूर्व में की गयी अपनी गलतियों को भूल कर नयी जीवन की शुरुआत कर सके. बालिकाएं यहां से निकलने के बाद एक सुव्यवस्थित समाज का सदस्य बनकर जीवन को बेहतर कर सके. आने वाले समय में इस बाल सुधार गृह का अनुकरण दूसरे राज्य भी करेंगे.
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने किया पावर ग्रिड व बालिका सुधार गृह का उदघाटन
देवघर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग बिजली व्यवस्था
जसीडीह के कुमैठा में नवनिर्मित ग्रिड पावर सब स्टेशन का उर्जान्वयन कर सांसद ने कहा : केंद्र सरकार, राज्य सरकार व डीवीसी जल्द एक एमओयू करने जा रहा है. इस एमओयू के बाद देवघर में उद्योग के लिए डीवीसी सीधे अलग लाइन से बिजली व्यवस्था करायेगी.
इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ उद्योगों के स्थापित किये जाने की संभावना बढ़ेगी. इस ग्रिड से औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग ग्रिड बनेगा. डीवीसी देवीपुर मेन्यूफैक्चरिंग जोन, एम्स, प्लास्टिक पार्क, एयरपोर्ट के लिए अलग से ट्रांसमिशन व मीटर देगा. पहली बार बिहार, बंगाल व झारखंड में उद्योग के लिए पावर कंपनी सीधे बिजली मुहैया होगी. इससे उद्योग का विभाग पर लोड कम होगा व आम लोगों को भी सुविधायुक्त बिजली मिलेगी.
शॉर्ट सर्किट से यातायात थाना में देर रात लगी आग
