किसी काे नहीं दिया एटीएम कार्ड और न ही पिन, 40 हजार की हो गयी निकासी

दो बार में हुई निकासी देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में रह रहे राजमणी सिंह ने साइबर थाने में 40 हजार की अवैध निकासी की शिकायत दी है. राजमणी ने बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया. लेकिन, रात में वह मैसेज नहीं देख सके. आठ अक्तूबर को […]

दो बार में हुई निकासी

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में रह रहे राजमणी सिंह ने साइबर थाने में 40 हजार की अवैध निकासी की शिकायत दी है. राजमणी ने बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया. लेकिन, रात में वह मैसेज नहीं देख सके. आठ अक्तूबर को पैसे की जरूरत पड़ने पर एटीएम गये तो उनका कार्ड ब्लॉक पाया गया.

मैसेज देखने पर पता चला कि उसके एटीएम से दो बार में 20-20 हजार करके दो बार में 40 हजार की अवैध निकासी हो गयी. राजमणी ने बताया कि उन्होंने न ही अपना कार्ड किसी को दिया और न ही कोई गोपनीय जानकारी किसी को दी. बैंक जाकर जब खाता अपडेट कराया गया तो निकासी का पता चला. उन्होंने बैंक पासबुक का अपडेट किया हुआ सारा पेपर थाने में जमा कराया है. मामला दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >