देवघर : टेलर चालक को चाकू का भय दिखा दो बैटरी ले भागे बदमाश

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह के सदस्य चार-पांच की संख्या में बाइक से देर रात में शहर में घूमकर गाड़ियों से बैटरी आदि सामानों की चोरी करता है. इसी तरह की लगातार तीसरी शिकायत नगर थाने को मिली है. 28 सितंबर […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह के सदस्य चार-पांच की संख्या में बाइक से देर रात में शहर में घूमकर गाड़ियों से बैटरी आदि सामानों की चोरी करता है.
इसी तरह की लगातार तीसरी शिकायत नगर थाने को मिली है. 28 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे जमशेदपुर से टीएमटी छड़ लेकर पहुंची टेलर (जेएच 05 डब्लू 7620) के चालक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह निवासी राजेश कुमार को चाकू का भय दिखाकर बदमाशों ने दो नयी बैटरी उतार लिया. बदमाश तीन-चार की संख्या में बाइक से पहुंचे थे. इसके पूर्व राजेश की गाड़ी से 27 सितंबर को एक पुरानी बैटरी की चोरी हुई थी. इसके बाद ही दो नयी बैटरी खरीदी थी. इस संबंध में राजेश ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >