देवघर : पुनासी डैम से देवघर नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए नगर विकास विभाग ने 381 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया था. बुधवार को झारखंड कैबिनेट ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है. 314 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है. प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहे गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पहल पर राज्य सरकार की इम्पावर्ड कमेटी ने देवघर शहरी जलापूर्ति योजना के डीपीआर को पहले ही मंजूरी मिल गयी थी.
पुनासी से देवघर शहर में पहुंचेगा पीने का पानी, 314 करोड़ स्वीकृत
देवघर : पुनासी डैम से देवघर नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए नगर विकास विभाग ने 381 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया था. बुधवार को झारखंड कैबिनेट ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है. 314 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है. प्रोजेक्ट की […]

पुनासी से देवघर शहर में पहुंचेगा पीने का पानी, 314 करोड़ स्वीकृत
अब जल्द ही इस योजना का टेंडर निकलेगा. काम पूरा होते ही निगम क्षेत्र में पाइप के जरिये 13 जोन में कुल 48,043 घरों तक पीने का पानी पहुंचेगा. सभी घरों को मीटर के साथ वाटर कनेक्शन दिया जायेगा. इसमें पुनासी डैम में इंटकवेल से लेकर घरों तक पानी सप्लाई का अलग-अलग खर्च शामिल है. अगले पांच वर्ष तक मेंटेनेंस व रिपेयर का भी काम शामिल है. इस प्रोजेक्ट में बड़ी राशि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व वाटर क्लीनिंग में खर्च की जायेगी, ताकि शहरवासियों को शुद्ध पानी मुहैया करायी जाये. अंधरीगादर स्थित दिघरिया पहाड़ पर बड़ी पानी टंकी बनायी जायेगी, जिसमें पुनासी डैम के इंटकवेल से पानी को लिफ्ट कर स्टोर किया जायेगा. इस टंकी से पानी को पाइप के जरिये मुहल्लों में पहुंचाया जायेगा. पुनासी डैम की पांच फीसदी पानी से ही बुझ जायेगी देवघर शहर की प्यास
देवघर शहर की आबादी की आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक वर्ष शहरवासियों को केवल तीन एमसीएम पानी प्रत्येक वर्ष दिया जाये, तो पर्याप्त पानी हो जायेगा. लेकिन देवघर में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पानी की अधिक खपत होती है, ऐसी परिस्थिति में विभाग ने चार एमसीएम पानी की खपत का आकलन अधिक किया है. कुल सात एमसीएम पानी यानि पुनासी डैम से महज पांच फीसदी पानी शहर को प्रति वर्ष दिया जाये तो देवघर शहर की प्यास बूझती रहेगी. जल संसाधन विभाग ने कुल 14 एमसीएम पानी आपूर्ति करने का प्रस्ताव तैयार रखा है, इसमें शहरी जलापूर्ति योजना व इंडस्ट्रियल के लिए जलापूर्ति है.
एम्स को प्रतिदिन 20 लाख लीटर पानी मिलेगा
केंद्रीय टीम ने एम्स के लिए प्रतिदिन 20 लाख लीटर पानी की आवश्यकता बतायी थी, जिला प्रशासन व जल संसाधन विभाग ने पुनासी डैम से पानी मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था. इस योजना के जरिए पुनासी डैम से देवीपुर एम्स को प्रतिदिन 20 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जायेगी.