महिला को पीटा, गले से छीन ली सीकड़ी

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले की रहनेवाली उषा देवी ने सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में बरमसिया कुमुदिनी घोष रोड निवासी अर्चना कुमारी व अशोक वर्णवाल को आरोपित किया है. कहा है कि परिवादिनी के पति ने बीमा की पॉलिसी आरोपितों के […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले की रहनेवाली उषा देवी ने सीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में बरमसिया कुमुदिनी घोष रोड निवासी अर्चना कुमारी व अशोक वर्णवाल को आरोपित किया है.

कहा है कि परिवादिनी के पति ने बीमा की पॉलिसी आरोपितों के माध्यम से ली है जिसमें 35 हजार रुपये जमा करने दी थी. पैसों की जमा रसीद मांगने पर मारपीट की व गले से सोने की सीकड़ी छीन ली. इसकी कीमत 45 हजार आंकी गयी है. घटना के संबंध में थाना में शिकायत दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में केस की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >