तपोवन के समीप बस से गिरा यूपी का कांवरिया, गंभीर

देवघर : हिंडोलावरन-कुंडा मार्ग पर तपोवन के समीप यात्री बस की छत पर चढ़ने के दौरान यूपी का एक कांवरिया पेड़ की डाली से टकराया और बस की छत से नीचे गिर पड़ा. इससे कुशीनगर निगापट्टी निवासी कांवरिया वीरेंद्र प्रसाद गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गये. वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी है. […]

देवघर : हिंडोलावरन-कुंडा मार्ग पर तपोवन के समीप यात्री बस की छत पर चढ़ने के दौरान यूपी का एक कांवरिया पेड़ की डाली से टकराया और बस की छत से नीचे गिर पड़ा. इससे कुशीनगर निगापट्टी निवासी कांवरिया वीरेंद्र प्रसाद गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गये. वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी है. मामले की सूचना किसी के द्वारा एसपी को दी गयी.

इसके बाद एसपी के निर्देश पर कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर पुलिस बलों के साथ पहुंचे और घायल कांवरिया वीरेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट बतायी है. इधर बस के बारे में घटनास्थल के आसपास छानबीन करने पर कुंडा पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >