प्लास्टिक का उपयोग करने वालों को देना होगा जुर्माना

दुकानदारों को जिला प्रशासन ने चेताया देवघर : श्रावणी मेला-2019 में जिला प्रशासन द्वारा कांवरिया, स्थानीय लोगों व दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें. मंदिर प्रांगण, शिवगंगा व इसके आसपास के क्षेत्रों की पवित्रता व शुद्धता बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. अन्यथा एक्ट के […]

दुकानदारों को जिला प्रशासन ने चेताया

देवघर : श्रावणी मेला-2019 में जिला प्रशासन द्वारा कांवरिया, स्थानीय लोगों व दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें. मंदिर प्रांगण, शिवगंगा व इसके आसपास के क्षेत्रों की पवित्रता व शुद्धता बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. अन्यथा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.
इसके लिए दुकानदार स्वयं जवाबदेह होंगे. जिला प्रशासन ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा प्लास्टिक मुक्त झारखंड अभियान की घोषणा की गयी थी. इसके तहत झारखंड में 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. देवघर नगर निगम क्षेत्र में भी इसे प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन वर्तमान में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगे होने के बावजूद इसका इस्तेमाल हो रहा है. इससे कई तरह के प्रदूषण के साथ नाली जाम होने तथा जल प्रदूषण आदि की समस्या उत्पन्न हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >