हार्ट अटैक से सबौर की महिला कांवरिया की देवघर में मौत

परिजनों के साथ कांवर यात्रा के लिए आयी थीं देवघर : भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर की रहनेवाली महिला कांवरिया निर्मला देवी (65) की गुरुवार सुबह देवघर में मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को निर्मला अपने पुत्र गुड्डू पांडेय, मनोज पांडेय व अन्य ग्रामीणों के साथ घर से कांवर यात्रा के लिए निकली थी. […]

परिजनों के साथ कांवर यात्रा के लिए आयी थीं

देवघर : भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर की रहनेवाली महिला कांवरिया निर्मला देवी (65) की गुरुवार सुबह देवघर में मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को निर्मला अपने पुत्र गुड्डू पांडेय, मनोज पांडेय व अन्य ग्रामीणों के साथ घर से कांवर यात्रा के लिए निकली थी.

बुधवार अहले सुबह करीब दो बजे सभी ने कांवर में गंगाजल भर कर यात्रा शुरू की. बुधवार दोपहर में तारापुर के समीप पहुंच कर निर्मला ने असहज महसूस किया. उन्होंने पैदल चलने में असमर्थता जतायी और अपना जल पुत्र को देकर बस पर चढ़ गयीं.

उनके दोनों पुत्र ग्रामीणों के साथ पैदल आगे बढ़ने लगे. गुरुवार सुबह करीब छह बजे पीसीआर पुलिस द्वारा निर्मला को गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गयी. ओपी प्रभारी एएसआइ सिकंदर यादव ने निर्मला के बटुआ से एक कागज पर लिखे मोबाइल पर कॉल कर मामले की सूचना उसके पुत्रों को दी.

आनन-फानन में निर्मला देवी के पुत्र अन्य लोगों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. पुत्र गुड्डू के मुताबिक, उसकी मां को दिल की बीमारी थी. ओपी प्रभारी को दिये बयान में कहा है कि उसकी मां की स्वाभाविक मौत हुई, जिसमें किसी को कोई दोष नहीं है. उनलोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया. ओपी प्रभारी को एक लिखित आवेदन देकर निर्मला का शव लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >