शव बरामदगी मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के डोमनाटांड़ गांव के समीप अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामदगी मामले में थाना के चौकीदार के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. दर्ज मामले में चौकीदार सहदेव पासवान ने कहा है कि सोमवार की सुबह को थाना से सूचना मिली थी कि गांव के समीप रेलवे लाइन […]

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के डोमनाटांड़ गांव के समीप अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ का शव बरामदगी मामले में थाना के चौकीदार के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. दर्ज मामले में चौकीदार सहदेव पासवान ने कहा है कि सोमवार की सुबह को थाना से सूचना मिली थी कि गांव के समीप रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है.

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद चौकीदार ने घटना की जानकारी थाना को दी. जांच के क्रम में पुलिस पदाधिकारी ने पाया कि मृतक के मुंह को कुचला दिया गया है तथा शरीर पर किसी प्रकार का चोट नहीं है. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि संभवत: उसकी हत्या कर शव को छिपाने की नियत से सुनसान स्थान पर फेंक दिया हैं. घटना को लेकर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध थाना में एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >