बराती वाहन में ट्रैक्टर ने मारा धक्का, 11 घायल

देवघर : पुनासी के समीप मंझियाना चौक पर रविवार रात को बालू लोड बिना लाइट के ट्रैक्टर ने बारात जा रही मैजिक गाड़ी (जेएच 10 एफ 3463) में धक्का मार दिया. घटना में मैजिक गाड़ी पर सवार 11 बराती घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से घायल बारातियों को पहले जसीडीह सीएचसी पहुंचाया […]

देवघर : पुनासी के समीप मंझियाना चौक पर रविवार रात को बालू लोड बिना लाइट के ट्रैक्टर ने बारात जा रही मैजिक गाड़ी (जेएच 10 एफ 3463) में धक्का मार दिया. घटना में मैजिक गाड़ी पर सवार 11 बराती घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से घायल बारातियों को पहले जसीडीह सीएचसी पहुंचाया गया. वहां चार बारातियों का प्राथमिक उपचार कर बाकी सात गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के बाद दो बारातियों की हालत गंभीर बता��ी है.

घायल बारातियों में बोलबम राय, कामदेव राय, मुंशी पूजहर, शिवराज सिंह, आठ वर्षीय पवन सिंह, चंदन कुमार, विकास कुमार, युगल राय, कैलाश सिंह, अजीत यादव व रविंद्र कुमार शामिल हैं. सभी दुमका जिलांतर्गत जरमुंडी जरदाहा के रहने वाले हैं. वे लोग गिरिडीह अंतर्गत चतरो बारात जा रहे थे. उसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के मंझियाना चौक पर घटना हुई. घायल बारातियों में विकास व युगल की हालत गंभीर पाकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >