साबुन निर्माता के कार्यालय में हुआ आयकर का सर्वे

देवघर : शहर के लक्ष्मी मार्केट के समीप सीतको साबुन निर्माता के कार्यालय में सोमवार को आयकर विभाग के टीडीएस सेक्शन का सर्वे शुरू हुआ. इस दौरान धनबाद से आयकर विभाग के टीडीएस सेक्शन के अधिकारियों की टीम पहुंची थी. घंटों चले इस सर्वे में टीडीएस से जुड़े कुछ कागजात की जांच हुई. इस दौरान […]

देवघर : शहर के लक्ष्मी मार्केट के समीप सीतको साबुन निर्माता के कार्यालय में सोमवार को आयकर विभाग के टीडीएस सेक्शन का सर्वे शुरू हुआ. इस दौरान धनबाद से आयकर विभाग के टीडीएस सेक्शन के अधिकारियों की टीम पहुंची थी.

घंटों चले इस सर्वे में टीडीएस से जुड़े कुछ कागजात की जांच हुई. इस दौरान टीम में शामिल डिडेक्टर ने दस्तावेजों की छानबीन में देखा कि कंपनी ने सही समय पर टीडीएस की कटौती कर सात दिनों के अंदर टैक्स जमा किया या नहीं, साथ ही टीडीएस कटौती को लेकर कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >