देवघर : निकाह के 10 घंटे बाद ही हुआ तलाक

देवघर :सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में निकाह के 10 घंटे के अंदर ही तलाक हो गया. दरअसल, सोनारायठाढ़ी के मोहनपुर गांव के खुर्शीद मियां के बेटे आरिफ अंसारी की सारठ के पिंडारी गांव निवासी युवती से 18 जून को निकाह था. इसके लिए लड़की पक्ष वालों ने दहेज 1.72 लाख नकद और एक […]

देवघर :सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में निकाह के 10 घंटे के अंदर ही तलाक हो गया. दरअसल, सोनारायठाढ़ी के मोहनपुर गांव के खुर्शीद मियां के बेटे आरिफ अंसारी की सारठ के पिंडारी गांव निवासी युवती से 18 जून को निकाह था.
इसके लिए लड़की पक्ष वालों ने दहेज 1.72 लाख नकद और एक लाख का सामान दिया था. तय समय पर बारात पिंडारी गांव पहुंची व निकाह हुआ. इस अवसर पर वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए कपड़े निकाले गये, जिसे देखकर दुल्हन व कन्या पक्ष ने आपत्ति जतायी, जिससे दाेनों पक्ष में विवाद हो गया. बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में तलाक भी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >