रिखिया थाना प्रभारी सस्पेंड बसंत कुमार बने नये थानेदार

देवघर : पुनसिया निवासी सीता देवी के घर व जमीन पर अवैध कब्जा मामले में रिखिया थानेदार संतोष कुमार झा को भी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया. इस संबंध में आदेश एसपी ने जारी करते हुए सारठ थाने के जेएसआइ बसंत कुमार सिंह को रिखिया का नया थानेदार बनाया है. इसके पूर्व […]

देवघर : पुनसिया निवासी सीता देवी के घर व जमीन पर अवैध कब्जा मामले में रिखिया थानेदार संतोष कुमार झा को भी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया. इस संबंध में आदेश एसपी ने जारी करते हुए सारठ थाने के जेएसआइ बसंत कुमार सिंह को रिखिया का नया थानेदार बनाया है.

इसके पूर्व रिखिया थाने के एएसआइ कृष्णा प्रसाद मंडल को भी इसी मामले में निलंबित किया गया था. एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने यह कार्रवाई की है. थाना प्रभारी संतोष कुमार झा से निलंबन के विरुद्ध पूर्व में स्पष्टीकरण किया गया था. तीन दिनों के अंदर थाना प्रभारी से एसपी ने स्पष्टीकरण का जवाब मांगा था. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं दिये जाने पर एसपी द्वारा यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >