14 मीटर हुई पुनासी डैम की ऊंचाई, 25 फीट पानी ठहरा

सात मीटर और होगी ऊंचाई देवघर : बरसात से पहले पुनासी डैम के रिवर क्लोज का काम पूरा करना जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के लिए चुनौती बन गयी है. विभाग ने पुनासी डैम के रिवर क्लोजर का काम 21 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में पुनासी डैम की ऊंचाई 14 […]

सात मीटर और होगी ऊंचाई

देवघर : बरसात से पहले पुनासी डैम के रिवर क्लोज का काम पूरा करना जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के लिए चुनौती बन गयी है. विभाग ने पुनासी डैम के रिवर क्लोजर का काम 21 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में पुनासी डैम की ऊंचाई 14 मीटर हो चुकी है, इस डैम की ऊंचाई 21 मीटर होनी है. शेष सात मीटर डैम की ऊंचाई को 25 दिनों में पूरा करने की तैयारी है.
पुनासी डैम में अभी 25 फीट पानी ठहरा है. पिछले दिनों हुई बारिश से तेजी से पुनासी डैम में जल भंडार बढ़ा है. डैम में अब तक 50 एमसीएम पानी जमा हो चुका है, इसकी रिपोर्ट विभाग के अभियंताओं ने दर्ज कर ली है. देवघर शहर को पेयजलापूर्ति के लिए सालाना केवल चार एमसीएम पानी की जरूरत है. नगर निगम द्वारा पुनासी डैम से शहरी पेयजलापूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >