देवघर : जसीडीह व आसपास क्षेत्र में आज दिन भर नहीं रहेगी बिजली

देवघर : जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. इस कारण रविवार को आठ घंटे तक जसीडीह क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी. यह जानकारी विद्युत एसडीओ अमित कुमार भगत ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाना है. इस […]

देवघर : जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. इस कारण रविवार को आठ घंटे तक जसीडीह क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी. यह जानकारी विद्युत एसडीओ अमित कुमार भगत ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाना है. इस कारण 33 केवी बिड़ला, 11 केवी इंडस्ट्रीयल फीडर, 11 केवी पतारडीह फीडर, 11 केवी नवाडीह फीडर, 33 केवी देवीपुर फीडर व 11 केवी दर्दमारा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. साथ ही विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में भी सामान्य मरम्मत कार्य हाेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >