देवघर : एटीएम क्लोन मशीन का इस्तेमाल करने वाले गिरोह की तलाश

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा, बांक बढ़ही टोला व आमगाछी में एटीएम क्लोन मशीन के जरीये एटीएम क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खाते पैसा निकालने वाले गिरोह को पुलिस तलाश रही है. पुलिस को इस इलाके में एटीएम मशीन का क्लोन इस्तेमाल करने वाले सबसे बड़े गिरोह बऊआ नामक युवक की तलाश है. […]

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा, बांक बढ़ही टोला व आमगाछी में एटीएम क्लोन मशीन के जरीये एटीएम क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खाते पैसा निकालने वाले गिरोह को पुलिस तलाश रही है.
पुलिस को इस इलाके में एटीएम मशीन का क्लोन इस्तेमाल करने वाले सबसे बड़े गिरोह बऊआ नामक युवक की तलाश है. पुलिस को पता चला है कि बऊआ पूरे गिरोह का सरगना है, उसने एटीएम क्लोन बनाने वाली मशीन दिल्ली से मंगवाकर इस काम को अंजाम दे रहा है. इसके साथ ही पुलिस दुमका के एक युवक को भी खोज रही है जो घोरमारा में अपने रिश्तेदार के घर रहता है. एटीएम क्लोन का यह गोरखधंधा घोरमारा के एक पोल्ट्री फॉर्म समेत मोहनाकुरा इलाके में भी चल रहा है. बऊआ व दुमका के युवक की तलाश में पिछले दिनों करमाटांड़ की पुलिस आयी थी. बऊआ का करमाटांड़ में कई साइबर ठगों के साठ-गांठ की सूचना करमाटांड़ पुलिस को मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >