देवघर : जिला अधिवक्ता संघ भवन में मनाया गया सांसद का जन्मदिन

देवघर : जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में संघ की ओर से सांसद डाॅ निशिकांत दुबे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. समारोह में केक काटा गया तथा अधिवक्ताओं ने सांसद को बधाई दी. सांसद ने कहा कि बुद्धिजीवियों की ओर से उन्हें जो स्नेह व आशीर्वाद मिला है, वे कतई भूला नहीं सकते […]

देवघर : जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में संघ की ओर से सांसद डाॅ निशिकांत दुबे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. समारोह में केक काटा गया तथा अधिवक्ताओं ने सांसद को बधाई दी. सांसद ने कहा कि बुद्धिजीवियों की ओर से उन्हें जो स्नेह व आशीर्वाद मिला है, वे कतई भूला नहीं सकते हैं. संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि सांसद ने तन-मन व धन से अपने क्षेत्र का विकास किया है व एक नयी दिशा दी है.

इसके अलावा स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर कुमार सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार राय ने अपने विचार रखे. अधिवक्ता सुमन कुमार ने आरमित्रा स्कूल को सहेजने का मुद्दा रखा. इस अवसर पर मंच पर मधुपुर के संजय यादव, अरुण गुटगुटिया के अलावा एडवोकेट एफ मरीक, राजेश कुमार शाही, कोषाध्यक्ष प्रीतम आनंद, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुकेश पाठक, अजय कुमार दुबे, कपिलदेव राणा, सत्यनारायण पांडेय, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार राय, मो जैनुल समेत अन्य मौजूद थे.

शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
देवघर. समारोह के अंत में सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने केंद्रीय मंत्री सह बालीवुड गायक बाबुल सुप्रीयो, आनंद राज आनंद, हैरी आनंद, सायनिका, एंकर रेजा फैजी को शॉल व बाब बैद्यनाथ के चित्र वाले मोमेंटो भेंट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >