देवघर : आभूषण दुकानदार ने दर्ज छोटू पर करायी एफआइआर

देवघर : आभूषण दुकानदार मां गोल्ड हाउस के मालिक मनोज कुमार की शिकायत पर नगर थाने में रंगदारी व काउंटर से रुपये लेने की एफआइआर दर्ज की गयी है. मामले में दुकान से पकड़े गये आरोपित खुशी दत्त द्वारी लेन निवासी छोटू पांडेय उर्फ अक्षय पांडेय व उसके एक अज्ञात साथी को आरोपित बनाया गया […]

देवघर : आभूषण दुकानदार मां गोल्ड हाउस के मालिक मनोज कुमार की शिकायत पर नगर थाने में रंगदारी व काउंटर से रुपये लेने की एफआइआर दर्ज की गयी है. मामले में दुकान से पकड़े गये आरोपित खुशी दत्त द्वारी लेन निवासी छोटू पांडेय उर्फ अक्षय पांडेय व उसके एक अज्ञात साथी को आरोपित बनाया गया है.
पकड़े गये आरोपित छोटू को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश कराया गया. काेर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिक्र है कि 20 जनवरी की संध्या करीब साढ़े छह बजे मनोज स्टाफ के साथ दुकान में बैठा था और दुकान के गेट पर गार्ड विकास कुमार तैनात था. उसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान में घुसकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे.
वे लोग दुकान नहीं चलाने देने की धमकी देने लगे. गार्ड ने उनलोगों को बाहर निकलने कहा तो उनसे उलझ गया और बंदूक छीनने का प्रयास करने लगे. स्टाफ के साथ मिलकर विरोध किया, तो कहने लगे कि पैसा तैयार रखना, थोड़ी देर में दोबारा आ रहे हैं. उनलोगों के जाने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस आकर उनलोगों को बाजार में खोज रही थी. इसी बीच दूसरे रास्ते से दोबारा वे दोनों फिर दुकान में आकर रंगदारी का पैसा मांगने लगे. इन्कार करने पर धक्का देते हुए काउंटर में हाथ डाल दिया, जो पैसा पकड़ में आया वह निकालकर पॉकेट में डाल लिया. इस बीच मौका पाकर गार्ड दुकान का शटर बंद करने लगा तो दोनों अपराधी भागने का प्रयास करने लगे.
स्टाफ की मदद से एक अपराधी को दबोच लिया. वहीं उसका दूसरा साथी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला. पुन: पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो पकड़े गये अपराधी को उनलोगों के हवाले कर दिया. पुलिस के पास पूछताछ में पकड़े गये अपराधी ने अपना नाम छोटू पांडेय उर्फ अक्षय बताया. मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >