देवघर : घर से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं उनके साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, पहले मामले में थाना क्षेत्र से बीते 25 दिसंबर को नाबालिग लड़की अपने घर से किसी […]

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं उनके साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, पहले मामले में थाना क्षेत्र से बीते 25 दिसंबर को नाबालिग लड़की अपने घर से किसी काम को लेकर 59 हजार रुपये लेकर निकली थी.
आरोप है कि इसी दौरान गिघापथर गांव के शरण हेम्ब्रम ने लड़की को शादी के नियत से बहला-फुसलाकर ले गया था. घटना के बाद से युवक उस लड़की को चकाई में अपने मित्र के घर में रखा था. इधर, छानबीन में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लड़की को युवक ने जसीडीह बस पड़ाव के समीप लाया है. गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एएसआइ ओमप्रकाश ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गये.
वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र से नाबालिग बीते 24 दिसंबर से गायब थी. घटना को लेकर परिजनों ने थाना में एफआइआर दर्ज करायी थी. दर्ज मामले में कहा गया था कि नाबालिग अपने घर से शौच के लिए निकली थी.
इसी दौरान बंका गांव के संदीप राय ने शादी की नियत से उसका अपहरण करजबरन बोलेरो वाहन पर बैठा कर ले गया है. इसके बाद युवक लड़की को अहमदाबाद ले गया था. जहां से वह लौट कर हसडिया स्थित शंकर मंदिर में शादी रचा ली. इसके बाद युवक उस लड़की को लेकर घर लौट रहा था. तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के मिली और उस आधार पर जसीडीह थाने के एसआई करुणा सिंह ने दोनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों मामले में नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल व आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >