देवघर के रमेश झा बने मुंबई कांग्रेस के महासचिव

देवघर : देवघर झारखंड निवासी रमेश चन्द्र झा को मुंबई कांग्रेस (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) का महासचिव बनाया गया है. रमेश झा ने प्रभात खबर को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) बिनोद नेगी के द्वारा भेजे गए रमेश चंद्र झा के […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 4, 2019 9:08 AM
देवघर : देवघर झारखंड निवासी रमेश चन्द्र झा को मुंबई कांग्रेस (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) का महासचिव बनाया गया है. रमेश झा ने प्रभात खबर को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) बिनोद नेगी के द्वारा भेजे गए रमेश चंद्र झा के नाम पर अपनी सहमति देते हुए मुहर लगा दी.
श्री झा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिनोद नेगी ने जिस उम्मीद के साथ यह दायित्व उन्हें सौंपा है, उस पर वे सौ फीसदी खरे उतरने की कोशिश करेंगे. ज्ञात हो कि रमेश झा पिछले कई वर्षों से मुंबई के फिल्म जगत में एक निर्देशक के रूप में सक्रिय हैं. उनके द्वारा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म ‘द लास्ट ऑप्शन नक्सलाइट’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फिल्म अभी सेंसर में है.

Next Article

Exit mobile version