देवघर : साढ़े तीन लाख चोरी मामले में दो आरोपित भेजे गये जेल, बैंक ग्राहकों को बनाते थे निशाना

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी मोहम्मद अरशद की बाइक की डिक्की से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी किये जाने के मामले में गिरफ्तार बिहार अंतर्गत कटिहार के कोढ़ा निवासी अजय यादव व दिनेश यादव को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर मोहनपुर पुलिस ने इन दोनों को […]

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी मोहम्मद अरशद की बाइक की डिक्की से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी किये जाने के मामले में गिरफ्तार बिहार अंतर्गत कटिहार के कोढ़ा निवासी अजय यादव व दिनेश यादव को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर मोहनपुर पुलिस ने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इनलोगों के पास से पुलिस ने एक अपाची बाइक बरामद की, जो भागलपुर में चोरी की गयी थी. पुलिस को दिये बयान में इनलोगों ने कहा कि देवघर व आसपास के इलाके में घटना को अंजाम देते रहे हैं. दिनभर बैंकों के इर्द-गिर्द नजर रखते थे और रात को दोनों स्टैंड व बस अड़डे के मुसाफिरखाने में समय बिताते थे.
11 दिसंबर को साढ़े तीन लाख रुपये अरशद की बाइक की डिक्की से पल्सर व अपाची सवार चार अज्ञात युवकों ने उड़ाया था. खरवा गांव निवासी अरशद मंगलवार दोपहर दो बजे रुपये निकासी करने एसबीआइ बाजार समिति शाखा में गया था.
अपना चेकबुक भरने लगा तो एक अज्ञात युवक वहां आकर गतिविधि पर नजर रखने लगा. अपने एकाउंट से साढ़े तीन लाख रुपये निकासी कर निकलने लगा, तो लड़का साथ-साथ बाहर निकला. उसका साथी पहले से वहां एक काला पल्सर लेकर खड़ा था.
बगल में अपाची सवार दो युवक भी खड़े थे. बैग में रुपये डालकर अरशद ने अपनी बाइक की डिक्की में रखी व चल दिया. उसके पीछे-पीछे अपाची व पल्सर बाइक भी आने लगे. रास्ते में वह इंधन लेने पेट्रोल पंप पर गया, तभी दोनों बाइक आगे बढ़कर कहीं छिप गये.
बाइक में ईंधन लेकर वह मोहनपुर हाट पहुंचा और वहां से बलथर निवासी इरफान को बैठाकर उसकी मुर्गा दुकान के पास आया. वहां बाइक रोककर सड़क किनारे लघुशंका करने लगा. इसी बीच उन दोनों बाइक सवार ने डिक्की से रुपये व अन्य कागजात भरे बैग की चोरी कर ली. घटना के बाद दोनों बाइक सवार देवघर की तरफ भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >