देवघर : बाइक से गड्ढे में गिरा अधेड़, हो गयी मौत

देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ेई गांव निवासी एक अधेड़ की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वे सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े. गंभीर हालत में परिजनों ने घायल शंभू सिंह (55) को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना जानकारी होते […]

देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ेई गांव निवासी एक अधेड़ की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वे सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े. गंभीर हालत में परिजनों ने घायल शंभू सिंह (55) को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.
यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना जानकारी होते ही गंगा देवी व उसके पुत्र राजू सिंह अस्पताल में फूट-फूट कर रोने लगे. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >