साइबर ठग की खोज में उत्तराखंड पुलिस पहुंची पालोजोरी

पालोजोरी : साइबर अपराधी के तलाश में उत्तराखंड की पुलिस पालोजोरी पहुंची. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादुन डालनवाला थाना के एसआइ राजेश सिंह असवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी शामिल पहुंचे है. हालांकि पुलिस ने अपराधी के पता का सत्यापन कर वापस लौट गयी. देहरादुन के डालनवाला थाना में आईटी एक्ट के तहत […]

पालोजोरी : साइबर अपराधी के तलाश में उत्तराखंड की पुलिस पालोजोरी पहुंची. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादुन डालनवाला थाना के एसआइ राजेश सिंह असवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी शामिल पहुंचे है. हालांकि पुलिस ने अपराधी के पता का सत्यापन कर वापस लौट गयी.
देहरादुन के डालनवाला थाना में आईटी एक्ट के तहत डुमरकोला गांव निवासी उत्तम कुमार मंडल प्राथमिकी दर्ज है. इसी अनुसंधान को लेकर उतराखंड पुलिस पालोजोरी पहुंची थी. वहीं उतराखंड पुलिस ने उत्तम के पता का सत्यापन किया .
पता सत्यापन होने के बाद पुलिस वापस लौट गयी. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी डुमरकोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर अपराध को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के कार्रवाई से साइबर अपराधियों में खौफ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >