देवघर : बच्चे को धक्का मारने की एफआइआर

पिता ने बेटे, बहू व अन्य पर करायी एफआइआर देवघर : पुरनदाहा पुल के नजदीक रहने वाले देवीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारी निवासी चंडी प्रसाद राय ने पुत्र निरंजन प्रसाद राय सहित पुत्रवधु पुष्पा देवी, पोता शिव पूजन राय, पौत्र वधु पूनम देवी पर जानलेवा हमला व छिनतई का एफआइआर नगर थाने में दर्ज कराया […]

पिता ने बेटे, बहू व अन्य पर करायी एफआइआर
देवघर : पुरनदाहा पुल के नजदीक रहने वाले देवीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारी निवासी चंडी प्रसाद राय ने पुत्र निरंजन प्रसाद राय सहित पुत्रवधु पुष्पा देवी, पोता शिव पूजन राय, पौत्र वधु पूनम देवी पर जानलेवा हमला व छिनतई का एफआइआर नगर थाने में दर्ज कराया है.
इनलोगों पर जानलेवा हमला करते हुए स्वर्गीय पत्नी सुभद्रा देवी के बक्से में रखा 10 भर सोना, 40 भर चांदी जेवर व पेंशन का 23000 रुपया छिनतई का आरोप लगाया है. मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है. इस कांड के एक दिन पूर्व चंडी के छोटे बेटे प्रभंजन पर मारपीट व छिनतई की एफआइआर नगर थाने में दर्ज थी. जिसमें पुलिस ने प्रभंजन को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >