देवघर समेत छह नये एम्स में निदेशक पद के सृजन को मंजूरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देवघर, रायबरेली, गोरखपुर, बठिंडा, गुवाहाटी और बिलासपुर में स्थित प्रत्‍येक नये एम्‍स के लिए 2,25,000 रुपये के मूल वेतनमान पर निदेशक के एक पद के सृजन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. इसके अलावा, निदेशक को गैर-प्रैक्टिस भत्ता (एनपीए) भी मिलेगा, लेकिन कुल राशि 2,37,500 रुपये से ज्यादा […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देवघर, रायबरेली, गोरखपुर, बठिंडा, गुवाहाटी और बिलासपुर में स्थित प्रत्‍येक नये एम्‍स के लिए 2,25,000 रुपये के मूल वेतनमान पर निदेशक के एक पद के सृजन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. इसके अलावा, निदेशक को गैर-प्रैक्टिस भत्ता (एनपीए) भी मिलेगा, लेकिन कुल राशि 2,37,500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. निदेशक संबंधित संस्थान का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होगा. इसके साथ ही वह संस्थान के समग्र प्रशासन का प्रभारी होगा. निदेशक ही संबंधित संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तय करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >