साइबर ठगों की तलाश में पटना पुलिस का छापा

देवघर : साइबर आरोपितों की तलाश में बिहार अंतर्गत पटना जिले के दीघा थाने की पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची. पहले बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद उन संदिग्धों की निशानदेही पर देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी […]

देवघर : साइबर आरोपितों की तलाश में बिहार अंतर्गत पटना जिले के दीघा थाने की पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची. पहले बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद उन संदिग्धों की निशानदेही पर देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची.
पटना के दीघा थाने की छापेमारी टीम एसआइ पंकज के नेतृत्व में यहां छापेमारी के लिए पहुंची है. पूछे जाने पर एसआइ पंकज ने बताया कि दामोदरा गांव से दो चचेरे भाइयों मंटू कुमार व रोहित कुमार को पकड़ा गया. मंटू की पल्सर बाइक भी जब्त की गयी है. रोहित की निशानदेही पर पटना पुलिस की टीम छापेमारी करने पालोजोरी थाना क्षेत्र गयी.
मई 2018 में दीघा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को अज्ञात मोबाइल धारक ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया था. झांसा देकर उससे एकाउंट व एटीएम की डिटेल्स जानकारी लेने के बाद रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी. उसी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पटना पुलिस की टीम यहां छापेमारी के लिए पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >