देवघर : त्रयोदशी पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अनंत चतुर्दशी आज

देवघर : बाबा मंदिर में त्रयोदशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा. भक्तों की कतार मंदिर परिसर से बाहर निकल कर बीएड कॉलेज के पास पहुंच गयी. सभी को कतारबद्ध कर मंदिर प्रवेश कराया गया. सभी भक्तों को मानसरोवर से नेहरू पार्क होते हुए फुट ओवर ब्रिज से […]

देवघर : बाबा मंदिर में त्रयोदशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा. भक्तों की कतार मंदिर परिसर से बाहर निकल कर बीएड कॉलेज के पास पहुंच गयी. सभी को कतारबद्ध कर मंदिर प्रवेश कराया गया. सभी भक्तों को मानसरोवर से नेहरू पार्क होते हुए फुट ओवर ब्रिज से मंदिर गर्भ-गृह प्रवेश कराया गया. भक्तों की अत्यधिक संख्या होने से बड़ी संख्या में भक्तों ने शीघ्रदर्शनम पूजा का लाभ उठाया. शनिवार को 4582 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम पास से पूजा की. पूरा शहर बोल बम से गूंज उठा. बाबा मंदिर का पट सुबह साढ़े तीन बजे खुला. सरकारी पूजा के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिया.
भक्त बोल बम व जय शिव की जयकारा करते हुए मंदिर गर्भ-गृह पहुंचे. रविवार को अनंत चतुर्दशी है. इस दिन भक्तों की संख्या अधिक रहेगी. इसको लेकर मंदिर प्रशासन भी तैयारी कर रखी है. भक्तों को सुविधाजनक पूजा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में पंडा धर्मरक्षिणी सभा, मंदिर प्रशासन व स्थानीय तीर्थपुरोहितों ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >