देवघर : कास्टर टाउन बावनबीघा मुहल्ले में रहने वाले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव काजल कुमार प्रधान के सैलेरी एकाउंट से 1,62,050 रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली गयी. इस संबंध में काजल ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है.
मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवां थाना क्षेत्र स्थित सोनापोस गांव निवासी काजल ने बताया कि उनका एटीएम उनके पास ही है और किसी से एटीएम व पासवर्ड शेयर भी नहीं किया. बावजूद उनके एकाउंट से उक्त राशि अवैध तरीके से उड़ा ली गयी. पुलिस को दिये गये आवेदन में जिक्र है कि उसका सैलेरी एकाउंट एसबीआइ चैमियर्स रोड चेन्नई शाखा में है.
