सांसद अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह कल

देवघर: भारत विकास परिषद् देवघर शाखा के तत्वावधान में स्थानीय रमादेवी बाजला महिला कॉलेज के सभागार में सात जून को संध्या साढ़े चार बजे से सांसद अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में सांसद निशिकांत दुबे का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा तथा कॉलेज के कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय […]

देवघर: भारत विकास परिषद् देवघर शाखा के तत्वावधान में स्थानीय रमादेवी बाजला महिला कॉलेज के सभागार में सात जून को संध्या साढ़े चार बजे से सांसद अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है.

इस समारोह में सांसद निशिकांत दुबे का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा तथा कॉलेज के कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्रओं को सम्मानित किया जायेगा.

इस आशय की जानकारी परिषद के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव प्रो अरविंद कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष कमल चंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >