पेड़ से टकाराया पिकअप वैन, चालक की मौत

देवघर/जसीडीह: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग स्थित बाघमारा के समीप गुरूवार की दोपहर एक पिकअप वैन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया. टक्कर जबरदस्त होने के कारण वाहन चालक व उसके साथ बैठे वाहन मालिक का स्टॉफ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. थोड़ी देर बाद वाहन मालिक […]

देवघर/जसीडीह: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग स्थित बाघमारा के समीप गुरूवार की दोपहर एक पिकअप वैन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया. टक्कर जबरदस्त होने के कारण वाहन चालक व उसके साथ बैठे वाहन मालिक का स्टॉफ गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सूचना पाते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. थोड़ी देर बाद वाहन मालिक भी पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वैन से चालक और अपने स्टॉफ को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

रास्ते में चालक पप्पू यादव (34) पिता झलकू महतो की मौत हो गयी. वह कुंडा थानांतर्गत सातर के समीप योगीडीह गांव का रहने वाला था. सातर अस्पताल पहुंचते ही ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया. जबकि स्टॉफ मदन गुप्ता का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. उसके सीने व कमर में अंदरूनी चोट लगी थी. मदन गुप्ता हदहदिया पुल के समीप के रहने वाले बताये जाते हैं. अस्पताल प्रबंधक से सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. जहां मृतक के परिजनों व घायल का बयान दर्ज किया गया. बाद में पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चांदन से देवघर लौट रहे थे
घटना के संबंध में घायल मदन गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह मालिक के निर्देश पर वे और चालक वैन (बोलेरो) में खाद लोड कर चांदन के समीप एक गांव में पहुंचाने गये थे. ग्रामीणों के समक्ष खाद अनलोड कर दोपहर लगभग 1.30 से दो बजे के बीच देवघर लौट रहे थे. इसी क्रम में बाघमारा के समीप चालक (पप्पू) का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क से उतर कर दाहिनी ओर पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में वाहन का स्टेयरिंग चालक के सीने में जा धंसा. जबकि उसका बायां पैर चोटिल हो गया व सीने में चोट लगने से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. बाद में चिकित्सक ने उसे इलाज के लिये रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >