पीएचसी में नहीं हो पाता इलाज निजी क्लिनिक भरोसे बच रही जान

मधुपुर : प्रखंड के बुढई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व संसाधनों के कमी के कारण ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है. मरीजों को इलाज के लिए मधुपुर, देवघर व अन्य जगह जाना पड़ता है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक डाॅ ओम प्रकाश पदस्थापित किये गये, लेकिन इन्हें मोहनपुर भेज दिया […]

मधुपुर : प्रखंड के बुढई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व संसाधनों के कमी के कारण ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है. मरीजों को इलाज के लिए मधुपुर, देवघर व अन्य जगह जाना पड़ता है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक डाॅ ओम प्रकाश पदस्थापित किये गये, लेकिन इन्हें मोहनपुर भेज दिया गया. अस्पताल में अब भी एएनएम व तकनीशियन के भरोसे इलाज हाे पाता है. अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों के निवास के लिए भवन बना हुआ है. लेकिन यहां कोई नहीं रहता. रात में गंभीर मरीज आ जाये तो जान बचाने के लिए उन्हें देवघर या मधुपुर जाना पड़ जाता है. मुखिया अशोक राजहंस ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं को घोर कमी है. कहा कि आसपास के करीब तीन दर्जन गांव की स्वास्थ्य सेवा केंद्र के ही भरोसे है, लेकिन यहां कोई चिकित्सक नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >