गांधी साहित्य पुस्तकालय जमींदोज, मलबा हुआ फेसबुक पर शिफ्ट

देवघर : देवघर का ऐतिहासिक गांधी साहित्य पुस्तकालय को जमींदोज कर दिया गया. बुधवार को मलबा भी पूरी तरह से हटा दिया गया. लेकिन, सोशल साइट फेसबुक पर इसका मलबा फैल गया है. बुधवार की सुबह गोड्डा सांसद ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. जिसमें उल्लेख किया है कि जमींदोज भवन के पास खंभे पर […]

देवघर : देवघर का ऐतिहासिक गांधी साहित्य पुस्तकालय को जमींदोज कर दिया गया. बुधवार को मलबा भी पूरी तरह से हटा दिया गया. लेकिन, सोशल साइट फेसबुक पर इसका मलबा फैल गया है. बुधवार की सुबह गोड्डा सांसद ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. जिसमें उल्लेख किया है कि जमींदोज भवन के पास खंभे पर मेरे समाधि स्थल का बोर्ड लगाया गया है. इस पोस्ट पर सांसद ने उल्लेख किया है कि देवघर में बाबा के आशीर्वाद से ही पैदा हुआ. यदि बाबा के यहां ही दो गज जमीन मिल जायेगी तो समझूंगा कि बाबा ने मोक्ष व आशीर्वाद दिया है.

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कह दिया कि ऐतिहासिक धरोहर को जमींदोज कर दिया गया. जेनरल डायर वाले मानसिकता के लोग आज भी समाज में मौजूद हैं. इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी साहित्य पुस्तकालय को जमींदोज किये जाने की खुशी में टावर चौक पर आतिशबाजी कर एक-दूसरों के बीच मिठाइयां बांट कर खुशियां मनायी. इसके अलावा फेसबुक पर गांधी साहित्य पुस्तकालय के जमींदोज होने के पक्ष-विपक्ष में नेताओं-समर्थकों में होड़ लगी रही. भाजपा कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काला दिवस मनाने एवं धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >