तीन टन पॉलीथिन बरामद एक लाख जुर्माना लगाया

मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी एनके लाल के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार शाम कॉलेज रोड स्थित भरत इंटर प्राइजेज नामक पॉलीथीन के थोक प्रतिष्ठान में छापेमारी की. मौके से तकरीबन 30 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त किया गया. इसमें काले व सादे रंग के प्लास्टिक के अलावे छोटे-छोटे हजारों प्लास्टिक के रैपर शामिल […]

मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी एनके लाल के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार शाम कॉलेज रोड स्थित भरत इंटर प्राइजेज नामक पॉलीथीन के थोक प्रतिष्ठान में छापेमारी की. मौके से तकरीबन 30 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त किया गया. इसमें काले व सादे रंग के प्लास्टिक के अलावे छोटे-छोटे हजारों प्लास्टिक के रैपर शामिल हैं. छापेमारी के दौरान कोई हो-हंगामा न हो इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी.

छापेमारी के बाद जब्त प्लास्टिक को थाना लाया गया है. एसडीओ ने प्रतिष्ठान के संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. छापेमारी के दौरान श्री लाल के अलावे एसडीपीओ ललन कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर इंचार्ज श्याम किशोर महतो, नगर पर्षद के प्रबंधक मुकेश निरंजन समेत दर्जनों नप कर्मी व पुलिस के जवान मौजूद थे.

कहते हैं एसडीओ
प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने पर दुकानदार को एक लाख का जुर्माना किया गया है. छोटे-बड़े कोई भी दुकानदार पॉलीथीन बेचते पकड़े जायेंगे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
नंदकिशोर लाल, एसडीओ, मधुपुर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >