सावन भर चला अवैध बस अड्डा, अब भादो में भी चलेगा क्या एसडीओ साहब

देवघर : सावन भर तो मंदिर मोड़ सहित दुखी साह लेन व रघुनाथ रोड में जहां-तहां सड़क पर अवैध बस अड्डा चलता रहा. अब श्रावणी मेला खत्म हो गया, बावजूद बस वालों की मनमानी नहीं रुक रही है. अब भी बस वाले मंदिर मोड़ पर कतार से आठ-10 बसें सड़क पर एक साथ खड़ी कर […]

देवघर : सावन भर तो मंदिर मोड़ सहित दुखी साह लेन व रघुनाथ रोड में जहां-तहां सड़क पर अवैध बस अड्डा चलता रहा. अब श्रावणी मेला खत्म हो गया, बावजूद बस वालों की मनमानी नहीं रुक रही है. अब भी बस वाले मंदिर मोड़ पर कतार से आठ-10 बसें सड़क पर एक साथ खड़ी कर बासुकिनाथ के लिए चिल्लाते हैं और यात्री बैठाकर वहीं से खोलते हैं.
फिर भी इस पर किसी प्रशासनिक, यातायात व पुलिस पदाधिकारी की नजर नहीं पहुंचती. बस वालों की मनमानी के कारण ही अक्सर मंदिर मोड़ पर जाम लगी रहती है. इसे हटाने की जहमत कोई नहीं उठाता है. इसी तरह का नजारा दर्शनियां के समीप व बमबम बाबा पथ में भी देखने को मिल जायेगा. उन मार्गों पर तो अवैध तरीके से ऑटो स्टैंड बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >