युवक की हत्या कर अधजला शव फेंका

थाने में भी नहीं सुलझा झगड़ा पत्नी का ससुराल जाने से इन्कार मामला पहुंचा महिला थाना महिला थाना ने फिलहाल दोनों को कुछ समय देकर भेजा देवघर : बुधवार को गिरिडीह निवासी प्रीतम पासी ने देवघर महिला थाना में अपनी पत्नी गुड़िया देवी को घर ले जाने में मदद दिलाने की गुहार लगाया. महिला थाना […]

थाने में भी नहीं सुलझा झगड़ा पत्नी का ससुराल जाने से इन्कार

मामला पहुंचा महिला थाना
महिला थाना ने फिलहाल दोनों को कुछ समय देकर भेजा
देवघर : बुधवार को गिरिडीह निवासी प्रीतम पासी ने देवघर महिला थाना में अपनी पत्नी गुड़िया देवी को घर ले जाने में मदद दिलाने की गुहार लगाया. महिला थाना की ओर से गुड़िया देवी को बुलाया गया. वह अपनी मां के साथ जटाही मोड़ के पास रहती है. अपनी मां के साथ आयी. लेकिन पति के साथ ससुराल जाने से मना कर दी. उसने पति पर मारपीट करने का अारोप लगा कर जाने से मना कर दिया. इधर, पति प्रीतम पासी ने महिला थाना में बताया कि उसका बेटा अभी छोटा है. उसके लालन-पालन में दिक्कत हो रही है. वह तीन साल से मायके में अपनी बेटियों के साथ रह रही है. मामला उलझने से बचाने के लिए महिला थानेदार ने फिलहाल दोनों को कुछ समय देकर भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >