दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को मार डाला

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के भैरवाटाड़ गांव में गुरुवार को दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता टीना प्रवीण (22) की गला दबा कर हत्या कर दी. इस संबंध में मृतका के पिता मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलजोर निवासी सिराज अंसारी ने दामाद पप्पू अंसारी समेत 6 लोगों पर हत्या की एफआइआर दर्ज करायी […]

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के भैरवाटाड़ गांव में गुरुवार को दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता टीना प्रवीण (22) की गला दबा कर हत्या कर दी. इस संबंध में मृतका के पिता मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलजोर निवासी सिराज अंसारी ने दामाद पप्पू अंसारी समेत 6 लोगों पर हत्या की एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज एफआइआर में पिता ने बताया है कि उनकी बेटी का निकाह पांच साल पहले भैरवाटाड़ निवासी पप्पू अंसारी के साथ हुआ था. इसके दो-तीन साल तक अच्छी तरह जीवनयापन चला.
इस दौरान दो बच्चे भी हुए. इसके बाद पिछले एक वर्ष से ससुरालवाले दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल व 50 हजार नकद की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे. बुधवार की रात बेटी का फोन आया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जा रही है तथा ससुराल वाले गला दबाने का प्रयास कर रहे हैं.
सुबह में जब पिता सिराज अंसारी भैरवाटाड़ पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. घटना में मृतका के पति पप्पू अंसारी, सास इद्दनी अंसारी, देवर गुड्डू अंसारी, चाचा ससुर चेरकू मियां, छोटन अंसारी व बाबू अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया है. उधर, घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी डॉ संतोष कुमार पांडेय, एसआइ संतोष कुमार झा, एएसआइ अजीत कुमार तिवारी सदलबल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
एक साल पहले हुई थी पंचायती
मृतका के पिता ने बताया कि शादी को पांच साल बीत गये हैं. तीन साल से अच्छी तरह रिश्ता चला और एक बेटा भी हुआ. लेकिन उसके बाद से दहेज में एक मोटरसाइकिल व 50 हजार नकद की मांग करने लगे. नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे तथा मायके पहुंचा दिया. इसके बाद पंचायती बुलायी गयी. पंचायत के फैसले के बाद उसे ससुराल भेजा गया, फिर एक बेटी की जन्म दिया. इसके बाद भी दहेज की मांग करते रही और नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >