मंच में सीढ़ी बनाना ही भूल गये ठेकेदार

देवघर : मेला में भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह भजन व भक्ति गीत आयोजित हो रहे हैं. भजन के लिए मेला क्षेत्र में बनाये गये सांस्कृतिक मंच पूरी तरह अव्यवस्थित है. कांवरिया पथ स्थित सरासनी, बाघमारा बस स्टैंड व आरमित्रा में बनाये गये सांस्कृतिक मंच व आसपास के इलाके में पूरी अव्यवस्था है. ठेकेदार डेकोरेटर्स […]

देवघर : मेला में भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह भजन व भक्ति गीत आयोजित हो रहे हैं. भजन के लिए मेला क्षेत्र में बनाये गये सांस्कृतिक मंच पूरी तरह अव्यवस्थित है. कांवरिया पथ स्थित सरासनी, बाघमारा बस स्टैंड व आरमित्रा में बनाये गये सांस्कृतिक मंच व आसपास के इलाके में पूरी अव्यवस्था है. ठेकेदार डेकोरेटर्स ने सरासनी व बाघमारा में मंच पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां तक नहीं बनायी है.
मंच भी कार्यक्रम के अनुरूप साजो-सज्जा के साथ नहीं बनायी गयी है. कम ऊंचाई वाले मंच में डेकोरेशन भी सही ढंग से नहीं हुआ है. बाघमारा बस स्टैंड व सरासनी में मंच पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां नहीं रहने से महिला कलाकारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. कांवरिया पथ स्थित सरासनी में कलाकारों के रुकने व तैयार होने के लिए बनाये गये ग्रीन रूम में झाड़ियां है. झाड़ियों की वजह से कलाकार बैठ तक नहीं पाते हैं, झाड़ियों में सांप-बिच्छू का भय बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >