महिला के खाते से 24 हजार ट्रांसफर

देवघर : बिहार अंतर्गत अरवल की एक महिला के मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया. उससे एकाउंटस डिटेल्स व ओटीपी लेने के बाद 24000 रुपये देवघर सिंडिकेट बैंक के एक एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया गया है. इस संबंध में अरवल जिले के रामपुर चौरभ थाना क्षेत्र के खभैनी गांव निवासी शोभा कुमारी […]

देवघर : बिहार अंतर्गत अरवल की एक महिला के मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया. उससे एकाउंटस डिटेल्स व ओटीपी लेने के बाद 24000 रुपये देवघर सिंडिकेट बैंक के एक एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया गया है. इस संबंध में अरवल जिले के रामपुर चौरभ थाना क्षेत्र के खभैनी गांव निवासी शोभा कुमारी ने वहां एफआइआर दर्ज करायी है.
कही है कि उसके मोबाइल नंबर 9199388632 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 8540839226 से बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया था. एकाउंट बंद करने का झांसा देकर डिटेल्स व ओटीपी जानने के बाद 17 व 24 जुलाई को 24100 रुपये ट्रांसफर कर लिये गये. इस संबंध में अरवल के रामपुर चौरभ थाना की पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि शोभा के एकाउंट से ट्रांसफर किया गया रुपया देवघर सिंडिकेट बैंक के एक एकाउंट में ट्रांसफर किये गये हैं. शीघ्र ही वहां की पुलिस एकाउंटधारक की तलाश में देवघर आयेगी.
फरार मिले आरोपित, पुलिस ने किया कैंप
देवघर. लाखों रुपये की साइबर ठगी मामले में मंगलवार को राजस्थान की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रह्लाद राम ने बताया कि जयपुर जिले के बस्सी थाना में साइबर ठगी का मामला दर्ज है. इसके अनुसंधान में साइबर ठगों का लोकेशन मोहनपुर थाना क्षेत्र के तसरिया, चकरमा, लतासारे व मोरने गांव का मिला. छापेमारी के दौरान सभी युवक घर से फरार मिले. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मोहनपुर में कैंप कर रही है.
साइबर आरोपित की तलाश में पहुंची केरल पुलिस
देवघर. केरल अंतर्गत कोझीकोड़ सिटी के नादाक्कावू थाना की छापेमारी टीम साइबर आरोपित की तलाश में मंगलवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना गश्ती दल के सहयोग से दुर्गाबाड़ी रोड निवासी राम कुमार सिंह को खोजने पहुंची. हालांकि राम कुमार के बारे में कुछ पता नहीं चल सका, तो केरल पुलिस की छापेमारी टीम वापस लौट गयी. केरल से छापेमारी दल एसआइ बवन कुमार के नेतृत्व में देवघर पहुंची थी. पूछने पर केरल पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर डिटेल्स जानकारी लेने के बाद एकाउंट से रुपया उड़ाने का मामला है.
युवती की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस, नहीं मिली
देवघर. यूपी अंतर्गत हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र से गायब युवती व उसे भगाने वाले की तलाश में मंगलवार को यूपी पुलिस देवघर पहुंची. आरोपित के बताये गये पते कुंडा थानांतर्गत ठाढ़ी दुलमपुर व रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन युवती के बारे में कुछ पता चल सका और न ही उसे साथ लाने वाले मिले.
यूपी के ललपुरा थाने की छापेमारी टीम यहां एसआइ अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची थी. साथ में महिला व अन्य पुलिसकर्मी भी थे. पूछे जाने पर एसआइ अनिल ने बताया कि ललपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी की नीयत से कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी दुलमपुर निवासी हैपा उर्फ मामू ने भगा लाया है. इस संबंध में ललपुरा एफआइआर दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >