कमाई के आगे बसवालों को नहीं दिखता 11 हजार वोल्ट का तार

देवघर : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी में ही यातायात ध्वस्त िदखी. यातायात पुलिस के नो इंट्री जोन में बस के नहीं प्रवेश करने देने के दावे खोखले साबित हो गये. बस वालों के आगे यातायात पुलिस की एक नहीं चली. झौसागढ़ी दुखी साह रोड व रघुनाथ रोड में लोहे का बैरियर के बाद भी […]

देवघर : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी में ही यातायात ध्वस्त िदखी. यातायात पुलिस के नो इंट्री जोन में बस के नहीं प्रवेश करने देने के दावे खोखले साबित हो गये. बस वालों के आगे यातायात पुलिस की एक नहीं चली. झौसागढ़ी दुखी साह रोड व रघुनाथ रोड में लोहे का बैरियर के बाद भी बस घुसते गये व अवैध बस पड़ाव लगा रहा.
हालत यह थी कि कमाई के आगे बस वाले को 11 हजार वोल्ट का तार भी नहीं दिख रहा था. बस को ऐसी जगह लगाया गया था कि छत से कुछ ही दूरी पर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था. बावजूद कांवरियों को बस की छत पर भी बैठाया जा रहा था. अगर यही हालात रही तो कभी भी इन जगहों पर लगने वाले अवैध पड़ाव में बड़ा हादसा हो सकता है.
उस वक्त पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी परेशानी भी खड़ी हो सकती है. इन मुहल्लों के लोगों की मानें तो बस वालों के कारण उनलोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. हर साल मुख्य मार्ग के मुहाने पर फिक्स बैरियर लगता था, जो इस साल लगाया ही नहीं गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >