कांवरिया पथ में नल पोस्ट में टोटी लगाये बगैर सप्लाइ चालू

देवघर : एक तरफ शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है. अधिकांश इलाकों में आज भी पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ निगम की लापरवाही के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो जा रहा है. पंडित बीएन झा पथ स्थित कांवरिया रूट में पेयजल के लिए […]

देवघर : एक तरफ शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है. अधिकांश इलाकों में आज भी पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ निगम की लापरवाही के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो जा रहा है. पंडित बीएन झा पथ स्थित कांवरिया रूट में पेयजल के लिए बने नल पोस्ट में निगम ने टोटी लगाये बगैर पानी की सप्लाइ शुरू कर दी.
जिस कारण सप्लाइ चालू होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है. इससे पानी की भी बर्बादी हो रही है व सड़क भी कीचड़मय हो रहा है. नगर आयुक्त से पूछने पर बताया गया कि पानी के प्रभारी को हर जगह पर चेक करने का आदेश दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >