बांग्ला सावन में भी कट रही बिजली

रात के 11.30 बजे के बाद अचानक से गुल हो गयी बैजनाथपुर इलाके में बिजली देवघर : अंडरग्राउंड केबलिंग वर्क व श्रावणी मेला मेंटेनेंस के नाम पर पिछले ढ़ाई महीनों से शहरी क्षेत्र में घंटों शटडाउन लिया जा रहा था. मगर अब जब बांग्ला श्रावण शुरू हो चुका है, बावजूद बिजली रानी की आंख-मिचौनी कम […]

रात के 11.30 बजे के बाद अचानक से गुल हो गयी बैजनाथपुर इलाके में बिजली
देवघर : अंडरग्राउंड केबलिंग वर्क व श्रावणी मेला मेंटेनेंस के नाम पर पिछले ढ़ाई महीनों से शहरी क्षेत्र में घंटों शटडाउन लिया जा रहा था. मगर अब जब बांग्ला श्रावण शुरू हो चुका है, बावजूद बिजली रानी की आंख-मिचौनी कम नहीं हो रही है.
सुबह-शाम बिजली गुल होने से आम लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में रात गुजारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अक्सर पूजा-अर्चना के बाद वे बाबा मंदिर व आसपास के इलाके में ही निवास करते हैं. गुरुवार की रात 11.30 बजे से 12 बजे के बीच बैजनाथपुर फीडर के एक व दो नंबर फीडर से अचानक से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इसके बाद बिजली तो आयी, मगर आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.
इस संबंध में जेइ आशीष पटेल ने बताया कि रात लगभग 11.30 बजे अचानक से बैजनाथपुर पावर हाउस तक पहुंचने वाले 33 केवी के लाइन में फाल्ट आने से जंफर कट गया. काफी मशक्कत के बाद जब सुधार नहीं हुआ, तो मोहनपुर इलाके से डायवर्ट कर लाइन चालू कराया गया. सुबह जंफर ठीक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >