सिम जसीडीह की महिला के नाम से, पता निकला गलत

देवघर : साईबर ठगी के आरोपितों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस रविवार को जसीडीह थाना पहुंची. पुलिस को आरोपित का पता गलत मिला और पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर आइटीआइ थाना क्षेत्र के कुडेस्वरा हेमपुर स्माइल निवासी राखी देवी से अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर […]

देवघर : साईबर ठगी के आरोपितों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस रविवार को जसीडीह थाना पहुंची. पुलिस को आरोपित का पता गलत मिला और पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर आइटीआइ थाना क्षेत्र के कुडेस्वरा हेमपुर स्माइल निवासी राखी देवी से अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर उनके मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया.
पिन की जानकारी लेकर 26,300 रुपये की निकासी कर ली. पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. जसीडीह थाना पहुंचे उत्तराखंड के आइटीआइ थाना से हवलदार प्रकाश सिंह, बृजमोहन ने बताया छानबीन के दौरान पाया गया कि पीड़िता को जिस सिम नंबर से फोन किया गया था. वह सिम जसीडीह थाना क्षेत्र के गादीपुर गांव निवासी सोनिया देवी के नाम से निर्गत था. इसके बाद उत्तराखंड पुलिस को जसीडीह थाना पहुंच कर पता चला कि नाम का गांव थाना क्षेत्र में है ही नहीं. पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >