मूंगफली के बीज का किया गया वितरण

चितरा/सारठ बाजार : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी में किसानों के बीच मूंगफली के बीज का वितरण किया. मंत्री ने कहा कि किसानों को मूंगफली की खेती करने से ज्यादा मुनाफा होगा. इसकी खेती में कम पानी की जरूरत पड़ती है और बाजार में ज्यादा भाव पर बिकती है. किसानों को आत्म निर्भर बनाने […]

चितरा/सारठ बाजार : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी में किसानों के बीच मूंगफली के बीज का वितरण किया. मंत्री ने कहा कि किसानों को मूंगफली की खेती करने से ज्यादा मुनाफा होगा. इसकी खेती में कम पानी की जरूरत पड़ती है और बाजार में ज्यादा भाव पर बिकती है. किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार से विशेष फसल योजना के तहत मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया गया है.
कहा कि आज आसनबनी, पलमा व झिलवा पंचायत के किसानों को करीब 10 क्विंटल बीज वितरित किया गया. मंत्री ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया. इस मौके पर सारठ प्रखंड के बीटीएम शशांक शेखर, मंजीत चौधरी, रघुनंदन सिंह के अलावा प्रवीण महतो, सुप्रकाश चौधरी, धनंजय सिंह, सुरेश महतो, रवींद्र महतो, देवाशीष सिंह, शिवशंकर महतो, बलदेव महतो, गंगाधर महतो समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >