एक सौ यात्रियों को लेकर रवाना हुई देवघर-अगरतला स्पेशल ट्रेन

देवघर : रविवार को देवघर स्टेशन से ट्रेन नंबर 05625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन देवघर से लगभग एक सौ यात्रियों को लेकर रवाना हुई. रविवार को देवघर स्टेशन से आसनसोल एएमइ तथा स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना किया. यह स्पेशल ट्रेन छह जुलाई को अगरतला से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की […]

देवघर : रविवार को देवघर स्टेशन से ट्रेन नंबर 05625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन देवघर से लगभग एक सौ यात्रियों को लेकर रवाना हुई. रविवार को देवघर स्टेशन से आसनसोल एएमइ तथा स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना किया. यह स्पेशल ट्रेन छह जुलाई को अगरतला से गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की आग्रह पर देवघर निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर शुरुआत की गयी थी.
जिसका अगरतला से त्रिपुरा मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव व रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. साथ ही देवघर स्टेशन पर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे, विधायक नारायण दास व डीआरएम पीके मिश्रा ने स्वागत किया था. यह ट्रेन 14 जुलाई से नियमित रूप में चलेगी. इस ट्रेन से तीर्थ यात्रियों को भी काफी फायदा पहुंचेगा. ट्रेन के चलने से उत्तर पूर्व तथा पूर्वी भारत के तीर्थ स्थान आपस में जुड़ गये व दो शक्तिपीठ बाबाधाम से कामाख्या पीठ को जोड़ लिया गया.
ट्रेन में नहीं है पेंट्री कार
यह ट्रेन अगरतल्ला से देवघर की1464 किमी दूरी को 39 घंटे में पूरी कर रही है. लेकिन, ट्रेन में पेंट्री कार नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. यात्रियों को खाने पीने के लिए विभिन्न स्टेशनों व हॉकरों के सहारे ही रहना पड़ रहा है. यात्रियों को दो दिनों के सफर के लिए घर से खाने पीने का सामान लेकर जाना पड़ रहा है. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में पेंट्री कार नहीं होने से स्टेशनों पर उतर कर खाने पीने की समान लेने के लिये दौड़ना पड़ रहा है.
एेसे में ट्रेन भी छूट सकती है. खास कर ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों को खाने पीने में काफी परेशानी हो रही है. रेल प्रबंधन को इस ट्रेन में पेंट्री कार को जोड़ना चाहिए. ताकि, यात्रियों को सुविधा मिल सके. जबकि ट्रेन में यात्रा के लिए जनरल यात्रियों से 350 रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है.
देवघर से 16 से होगा ट्रेन का नियमित परिचालन
15626/15625 अगरतला-देवघर-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस अगरतला से 14 जुलाई (शनिवार) व देवघर स्टेशन से 16 जुलाई (सोमवार) को प्रारंभ होगी. नियमित ट्रेन का परिचालन- 15626 अगरतला- देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस अगरतला से प्रत्येक शनिवार से रात 22.00 बजे खुलेगी तथा तीसरे दिन (सोमवार) को देवघर 13.00 बजे पहुंचेगी. वापसी में 15625 देवघर-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार को 18.45 बजे देवघर से खुलेगी तथा तीसरे दिन (बुधवार) को 08.15 बजे अगरतल्ला पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन अगरतला से देवघर की 1464 किमी दूरी 39 घंटे में पूरी करेगी. अगरतला से खुलने के बाद बदरपुर, लामडिंग, गोहाटी, रंगिया, न्यू जलपाई गुडी, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका देवघर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन इसी रूट से देवघर से अगरतल्ला पहुंचेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के छह, थर्ड एसी-दो, सेकेंड एसी-एक, जनरल-तीन और ब्रेक वैन गार्ड के दो कोच रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >