कुंदर हॉल्ट पर पाटलिपुत्र में 20 लाख की लूटपाट

देवघर/जमुई : किउल-झाझा रेलखंड पर मंगलवार को रांची आ रही 18622 डाउन पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को कुंदर हॉल्ट पर करीब 40 मिनट से अधिक समय तक खड़ा कर अपराधियों ने जम कर लूटपाट की. अपराधियों ने ट्रेन की ए-1 और बी-2 एसी बोगी के अलावा कई अन्य बोगियों को भी निशाना बनाया. इस दौरान ट्रेन […]

देवघर/जमुई : किउल-झाझा रेलखंड पर मंगलवार को रांची आ रही 18622 डाउन पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को कुंदर हॉल्ट पर करीब 40 मिनट से अधिक समय तक खड़ा कर अपराधियों ने जम कर लूटपाट की. अपराधियों ने ट्रेन की ए-1 और बी-2 एसी बोगी के अलावा कई अन्य बोगियों को भी निशाना बनाया. इस दौरान ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल, सोने की चेन, सोने की अंगुठी, लैपटॉप सहित नकद करीब 20 लाख रुपये की लूटपाट की.
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन शाम 7.11 बजे भलुई हॉल्ट से खुली थी. कुंदर हॉल्ट के समीप पहुंचते ही ट्रेन को किसी ने वैक्यूम कर खड़ा किया. इसके बाद 25 की संख्या में हथियारबंद अपराधी ट्रेन में चढ़े. इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी. सभी के पास कुल्हाड़ी, भुजाली, डंडा समेत अन्य हथियार थे. अपराधियों ने मुख्य रूप से ट्रेन की एसी बोगी में यात्रा कर रहे लोगों को निशाना बनाया. मारपीट में कई यात्री चोटिल भी हो गये. करीब 40 मिनट बाद ट्रेन कुंदर हॉल्ट से खुली और 8.25 बजे जमुई स्टेशन पर आकर रुकी. यहां घायलों के उपचार के लिए चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों ने हंगामा भी किया. पटना से जसीडीह तक यात्रा कर रहे राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें झाझा भेज दिया गया. ट्रेन जमुई स्टेशन पर 10 मिनट तक खड़ी रही.
  • अपराधियों ने करीब 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी कर जम कर मचाया तांडव
  • ट्रेन की बोगी पर फेंके पत्थर कई, यात्री चोटिल
  • टीटीई को ले जा रहे थे अपने साथ
  • एस-थ्री कोच में किया चैन पुलिंग, बी-वन का दरबाजा सहित ए-वन के सात खिड़कियों का कांच तोड़ा
  • सभी अपराधी देशी कट्टा, तमंचा, कुल्हाड़ी, भुजाली, चाकू, लाठी, डंडा से लैस थे
  • ट्रेन में नहीं था स्कॉर्ट पार्टी
टीटीइ के साथ मारपीट : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने ट्रेन के टीटीई को भी कब्जे में लेकर उसके साथ भी मारपीट की. टीटीई को डंडे और कुल्हाड़ी से पीट कर घायल कर दिया. अपराधी टीटीई को अपने साथ जाने लगे. हालांकि इस दौरान यात्रियों ने अपराधियों को रोका और उसकी जान बचायी. दूसरी बोगी में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में लूटपाट की सूचना के बाद वे घबरा गये. कुछ बोगी के यात्रियों ने कोच के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद कर ली. घटना की सूचना पुलिस को भी दी, पर पुलिस नहीं आयी.
नक्सलियों पर संदेह : घटना में नक्सलियों की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता. कुंदर हॉल्ट नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है. इससे पहले भी कई बार नक्सलियों ने यहां ट्रेन में घटनाओं को अंजाम दिया है. लूट दल में महिलाएं भी शामिल थीं. नक्सली दस्ते में ही महिलाएं होती हैं. हालांकि रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायी पूरी कहानी
ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-वन में मुंगेर रेंज के पूर्व डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा भी सफर कर रहे थे. देवघर में प्रशासनिक पद पर कार्यरत एक महिला पदाधिकारी इंदु रानी की बेटी स्लीपर कोच में सफर कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-थ्री में चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया. मजूदर किस्म के 25 से 30 वर्ष के करीब 30 की संख्या में अपराधियों ने एसी कोच संख्या ए-वन व बी-वन में पूरे घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी देशी कट्टा, तमंचा, कुल्हाड़ी, भुजाली, चाकू, लाठी, डंडा से लैस थे. अपराधियों ने एसी कोच संख्या बी-वन के दरवाजा में लगा कांच को तोड़ दिया. वहीं ए-वन सहित बी-वन के सात खिड़कियों के शीशे को तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >