देवघर :घर से चलाती थी सेक्स रैकेट, चंगुल से भागकर पीड़िता पहुंची थाने, खुलासा

देवघर :नौकरी दिलाने के नाम पर देह व्यापार कराने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. किसी तरह गिरोह के चंगुल से भागकर देवघर महिला थाना पहुंची एक आदिवासी महिला ने पूरी आपबीती सुनाई. पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने सत्संग नगर के कल्याणपुर के नारायणपुर मोहल्ला में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार […]

देवघर :नौकरी दिलाने के नाम पर देह व्यापार कराने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. किसी तरह गिरोह के चंगुल से भागकर देवघर महिला थाना पहुंची एक आदिवासी महिला ने पूरी आपबीती सुनाई.
पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने सत्संग नगर के कल्याणपुर के नारायणपुर मोहल्ला में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पकड़ी गयी महिला सीमा देवी ने शहर में सेक्स रैकेट का खुलासा किया. उसने बताया कि घर पर सेक्स रैकेट चलाती थी. भोली-भाली महिलाओं व लड़कियों के सीधापन व गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें नौकरी का झांसा दिलाती थी.
आसपास की गरीब आदिवासी महिलाओं को बनाती थी शिकार : वह देवघर जिला के आस-पास की गरीब आदिवासियों को शिकार बनाती थी.
इसी क्रम में आसनसाेल निवासी 25 वर्षीय महिला भी जाल में फंस गयी. वह पति से अलग रह रही थी. उसे नौकरी दिलाने के नाम पर अपने घर ले आयी. उससे पिछले डेढ़ महीना से जबरन देह व्यापार करवा रही थी. उसके साथ मारपीट भी कर रही थी. पीड़िता को घर जाने नहीं दिया जा रहा था. मंगलवार को मौका पाकर घर से भाग कर महिला थाना पहुंची. वहां सारी बातें बतायी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार : इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा देवी को गिरफ्तार किया. इसके बाद कोर्ट में पेशी कराया गया. वहां से उसे जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >