देवघर : रिखिया थाना खुलते ही चार दिनों के अंदर दूसरी बड़ी वारदात हुई. मंगलवार की रात तरीडीहा गांव में धारदार हथियार से मनोज यादव (35) की हत्या विश्वास में लेकर कर दी गयी. मनोज को तरडीहा गांव के विश्वानी नदी किनारे हत्या की गयी. अपराधियों ने मनोज के गर्दन, चेहरा, पीठ समेत शरीर के […]
देवघर : रिखिया थाना खुलते ही चार दिनों के अंदर दूसरी बड़ी वारदात हुई. मंगलवार की रात तरीडीहा गांव में धारदार हथियार से मनोज यादव (35) की हत्या विश्वास में लेकर कर दी गयी. मनोज को तरडीहा गांव के विश्वानी नदी किनारे हत्या की गयी. अपराधियों ने मनोज के गर्दन, चेहरा, पीठ समेत शरीर के कई हिस्से में दर्जन भर जगह पर वार किया है.
सुबह में बालू उठाव करने गये ट्रैक्टर चालकों ने मनोज का शव देख हल्ला मचाया, तब परिजन पहुंचे. घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर टीएन झा, मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, रिखिया थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार पहुंचे. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मलखान को बुलाकर मरवाया : मृतक की मां सुमंती देवी ने पुलिस के समक्ष मनोज की हत्या का आरोप बजरमरुआ गांव निवासी मलखान सिंह उर्फ राजू यादव, गणेश महतो, दिलीप महतो, वकील महतो व चुटर महतो (तरडीहा) पर लगाया गया है. मां के बयान पर उक्त पांचों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिस मनोज यादव की हत्या हुई है, (पेज छह भी देखें)
रिखिया में धारदार हथियार…
पुलिस की नजर में वह पिछले कई माह से फरार चल रहा था. 2016 में जसीडीह थाना दर्दमारा में एक डकैतीकांड में मनोज नामजद अभियुक्त था. पुलिस ने मनोज के घर से डकैती के सामान भी बरामद किये थे, उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी भी की गयी थी, लेकिन वह पुलिस से बच रहा था.
डकैती कांड में पुलिस को थी तरडीहा के मनोज यादव की तलाश