वर्ष के अंतिम दिन प्रभात खबर कार्यालय पहुंचे गोड्डा सांसद, कई सवालों के दिये जवाब
देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे वर्ष के अंतिम दिन प्रभात खबर कार्यालय पहुंचे. नववर्ष की बधाई देते हुए सांसद ने जनता व निजी जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिये. सांसद ने कहा कि भगवान के बाद जनता से डरता हूं. जनता जब ज्यादा प्यार करती है, तो ज्यादा अपेक्षा भी रखती है.
वर्ष 2018 चुनौतियों से भरा होगा. सरकार जो इंप्लीमेंटेशन करना चाहती है, वह देखने वाला होगा. प्रधानमंत्री आवास, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदलाव होगा, यह काफी महत्वपूर्ण है. सांसद ने कहा कि जिस जनता ने इतना प्यार दिया, उनके साथ हम यदि छुट्टी मनायें, तो उनके गम को हल्का कर सकते हैं. इस कारण से नये वर्ष में अपने क्षेत्र में हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से ज्यादा अखबार से प्रभावित हैं. खासकर प्रभात खबर से कई चीजें करने का मौका मिलता है.
सांसद ने कहा कि जनता में नेता के बारे में जो गलतफहमियां है, उसे में आज तक समझ नहीं पाया. जनता कीसमस्या सुलझाने में जनप्रतिनिधि पूरी ताकत लगाते हैं. इसमें कभी सफल होते हैं, तो कभी असफल. सफल हुए तो ठीक, नहीं तो जनता दरकिनार कर देती है. मंत्री नहीं बनने के सवाल पर कहा कि हमसे ज्यादा सीनियर बैठे हैं. संसद जब चलता है, उसमें काफी इंज्वाय करता हूं. मंत्री बनकर बंधना नहीं चाहता.
